HomeHimachalBilaspur'परमवीर चक्र विजेता' के अनुभवों से रूबरू हुए गेहड़वीं स्कूल के बच्चे,...

‘परमवीर चक्र विजेता’ के अनुभवों से रूबरू हुए गेहड़वीं स्कूल के बच्चे, संजय कुमार ने बताए सफलता, अनुशासन और नेतृत्व के सूत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

बिलासपुर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को परमवीर चक्र विजेता से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में सेवा, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, चुनौतियों का सामना करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। संजय कुमार ने अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

संजय कुमार ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और टीम भावना व्यक्ति को सफलता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

एनसीसी एएनओ अतुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य चमन पुरी, सीएचटी लता कुमारी, अश्विनी गौतम, अंजन कुमारी, सुमित कुमार, विजय कुमार तथा अधीक्षक कमल वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्रीचामुंडा से वृंदावन जा रही HRTC की हिमधारा बस पर पंजाब में हमला, बाल-बाल बचे यात्री

Latest Articles

Explore More