HomeHimachalBilaspurजिला बिलासपुर के इन क्षेत्रों में 8 जनवरी को रहेगा पावर शटडाउन

जिला बिलासपुर के इन क्षेत्रों में 8 जनवरी को रहेगा पावर शटडाउन

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट करने के लिए बैरी अनुभाग के अंतर्गत बरमाणा फिडर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।  

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट करने के लिए बैरी अनुभाग के अंतर्गत बरमाणा फिडर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर के बैरी अनुभाग के बरमाणा फिडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र, बरमाणा चौक, कैंची मोड, बीडीटीएस ग्राउंड और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More