HomeHimachalBilaspurबलोह और मोड़ा टोल प्लाजा पर अब फोरलेन के सुचारू हिस्से के...

बलोह और मोड़ा टोल प्लाजा पर अब फोरलेन के सुचारू हिस्से के आधार पर होगी टोल वसूली

टोल प्लाजा पर अब केवल उतनी ही लंबाई के आधार पर टोल वसूली की जाएगी, जहां सड़क सुचारू और उपयोग योग्य है। जो हिस्सा क्षतिग्रस्त या मरम्मताधीन है, उस पर टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह आदेश 23 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा।

बिलासपुर : DC बिलासपुर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बलोह और मोड़ा टोल प्लाजा पर अब केवल उतनी ही लंबाई के आधार पर टोल वसूली की जाएगी, जहां सड़क सुचारू और उपयोग योग्य है। जो हिस्सा क्षतिग्रस्त या मरम्मताधीन है, उस पर टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह आदेश 23 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा।

गौरतलब है कि भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण किरतपुर–नेरचौक फोरलेन को गंभीर क्षति पहुंची थी। थापना, समलेटू और मंडी-भराड़ी क्षेत्रों में बड़े-बड़े पत्थर गिरने और मलबा आने से लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। इस स्थिति को देखते हुए 20 अगस्त, 2025 को जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर बलोह और मोड़ा टोल प्लाजा पर टोल संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ी आस्था, 9000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, लाखों में बरसा चढ़ावा

डीसी के निर्देशों पर सदर, स्वारघाट, घुमारवीं और झंडूता उपमंडलाधिकारियों द्वारा विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इसके बाद 22 अगस्त को जिला प्रशासन एवं एनएचएआई अधिकारियों ने बलोह से मोड़ा तक संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि सड़क के अधिकांश हिस्सों पर यातायात बहाल हो चुका है, किंतु लगभग 0.83 किलोमीटर का हिस्सा अभी मरम्मताधीन है। इस क्षतिग्रस्त हिस्से को टोल योग्य लंबाई से घटा दिया गया है।

एनएचएआई की रिपोर्ट के अनुसार कुछ स्थानों पर यातायात चार लेन की बजाय दो लेन पर संचालित हो रहा है, जबकि अधिकांश स्थानों पर यातायात पूरी तरह से सुचारू है। आकलन के बाद टोल योग्य सड़क की कुल लंबाई घटकर अब 48.935 किलोमीटर रह गई है।

ये भी पढ़ें:  शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो अमित राणा की सड़क हादसे में मौत, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नए आदेशानुसार पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया गया है और अब टोल शुल्क केवल घटाई गई लंबाई पर ही वसूला जाएगा।
डीसी ने एनएचएआई और टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त साइनबोर्ड, हेल्पलाइन नंबर तथा यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें :

ये भी पढ़ें:  जमटा के जंगलों में भड़की भीषण आग, 80 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, दहशत में कटी ग्रामीणों की रात, तड़के पाया काबू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More