HomeHimachalSirmaurड्रॉप्स ऑफ होप के रक्तवीरों का जज्बा : हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड...

ड्रॉप्स ऑफ होप के रक्तवीरों का जज्बा : हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में 33 यूनिट रक्त देकर बचाए अनमोल जीवन

अकेले मेडिकल कॉलेज नाहन में ही 16 यूनिट रक्त की पूर्ति की गई, जिसमें एक यूनिट बी नेगेटिव, एक यूनिट ए पॉजिटिव, तीन यूनिट दुर्लभ एबी नेगेटिव और 11 यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान किया।

नाहन : निस्वार्थ सेवा और समर्पण का उदाहरण पेश करते हुए ड्रॉप्स ऑफ होप समूह के रक्तवीरों ने बीते अक्तूबर माह में कुल 33 यूनिट रक्तदान कर कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान दिया।

समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि सभी सदस्य हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के प्रमुख अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा कर रहे हैं।

अकेले मेडिकल कॉलेज नाहन में ही 16 यूनिट रक्त की पूर्ति की गई, जिसमें एक यूनिट बी नेगेटिव, एक यूनिट ए पॉजिटिव, तीन यूनिट दुर्लभ एबी नेगेटिव और 11 यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान किया।

ग्रुप की सेवा केवल नाहन तक सीमित नहीं रही। सदस्यों ने हिमाचल की सीमा से बाहर भी सक्रियता दिखाते हुए तुरंत पहुंचकर रक्तदान किया।

ये भी पढ़ें:  पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, सिरमौर जिला सहित न्यायिक जगत में शोक की लहर

उन्होंने बताया कि समूह के सदस्य मनीष ठाकुर ने पीजीआई चंडीगढ़ में एबी पॉजिटिव रक्त दान किया, जबकि साहिल अली ने कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में बी पॉजिटिव रक्तदान किया।

इसके अलावा कुमारी निशा ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ओ पॉजिटिव रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की। रक्तदान की इस मुहिम को सफल बनाने में अन्य सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाज ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान के समन्वय से पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 4 यूनिट रक्त की जरूरत पूरी हुई। वहीं, अखिल माहेश्वरी ने मोहाली और पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए 5 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई।

ये भी पढ़ें:  भू-स्थानिक शिक्षा में नाहन कॉलेज की बड़ी उपलब्धि : इसरो के साथ मिलकर तीन उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ

समूह के एक अन्य सक्रिय सदस्य कपिल नेगी ने भी विभिन्न शहरों में कुल 5 यूनिट रक्त की जरूरत को पूरा कराया।

उन्होंने आईजीएमसी शिमला में एक यूनिट एबी पॉजिटिव, पीजीआई चंडीगढ़ में दो यूनिट बी पॉजिटिव, इंद्रेश अस्पताल देहरादून में एक यूनिट ए पॉजिटिव और तेनजिन अस्पताल शिमला में एक यूनिट बी नेगेटिव रक्त की जरूरत पूरी की।

ईशान ने बताया कि यह सेवा सभी सदस्यों के सहयोग और दिन-रात की मेहनत का परिणाम है, जिसने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से मुश्किल समय में भी जीवन की रक्षा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में पशुओं के लिए मुंह-खुर रोग टीकाकरण अभियान शुरू, 16 मई तक चरणबद्ध होगा संचालित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More