होमHimachalBilaspur'व्यासपुर' ब्रांड : 'एक जिला एक उत्पाद' योजना को मिलेगी नई उड़ान

‘व्यासपुर’ ब्रांड : ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना को मिलेगी नई उड़ान

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने के लिए “Vyaspure” नामक एक विशेष ब्रांड को लॉन्च किया जाएगा। यह ब्रांड बिलासपुर की महिलाओं के आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में एक नई पहल सिद्ध होगा।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में “एक जिला एक उत्पाद” (One District One Product) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एडीसी बिलासपुर ओमकांत ठाकुर ने की। बैठक में कृषि, बागवानी, उद्योग, पशुपालन, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले के उत्पादों की पहचान, उनके उत्पादन में वृद्धि, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़े अनुभव और सुझाव साझा किए।

एडीसी ने कहा कि “एक जिला एक उत्पाद” योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों, बागवानों और उद्यमियों को सीधा लाभ पहुंचाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं व महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें:  NTPC कोलडैम से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाया जाए तथा किसानों और उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं।

आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग कर उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के चयनित उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने के लिए “Vyaspure” नामक एक विशेष ब्रांड को लॉन्च किया जाएगा। यह ब्रांड बिलासपुर की महिलाओं के आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में एक नई पहल सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें:  अंडर-19 रग्बी में शिमला का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में बनाई जगह

दीपावली से पहले इस ब्रांड को औपचारिक रूप से लांच कर बाजार में उतारा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को एक बड़ी पहचान मिलेगी।

एडीसी ने यह भी बताया कि डीसी द्वारा विशेष गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं, जिन्हें “Vyaspure” ब्रांड के अंतर्गत ही प्रस्तुत किया जाएगा। इन गिफ्ट पैक्स को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे एक ओर जहां बिलासपुर जिले की विशिष्ट पहचान बनेगी, वहीं दूसरी ओर यहां की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के नए अवसर खुलेंगे।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी और इसमें सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। यह पहल बिलासपुर जिले को न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, डीसी ने दिलाई शपथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More