HomeHimachalएपस्टीन फाइल विवाद: दलाई लामा के कार्यालय ने आरोपों को बताया पूरी...

एपस्टीन फाइल विवाद: दलाई लामा के कार्यालय ने आरोपों को बताया पूरी तरह झूठा

बयान में साफ किया गया कि परम पावन दलाई लामा कभी भी जेफरी एडवर्ड एपस्टीन से नहीं मिले। न ही उन्होंने किसी को एपस्टीन से मिलने या उससे बातचीत करने की अनुमति दी। कार्यालय ने इन अफवाहों को गुमराह करने वाला और मनगढ़ंत बताया।

धर्मशाला : अमेरिका में हाल ही में जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 14वें दलाई लामा का नाम जोड़ने की कोशिश की गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इन दावों पर अब दलाई लामा के कार्यालय ने सख्त और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।

दलाई लामा के कार्यालय ने जारी बयान में कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स और ऑनलाइन पोस्ट पूरी तरह झूठी और बिना किसी आधार के हैं। बयान में साफ किया गया कि परम पावन दलाई लामा कभी भी जेफरी एडवर्ड एपस्टीन से नहीं मिले। न ही उन्होंने किसी को एपस्टीन से मिलने या उससे बातचीत करने की अनुमति दी। कार्यालय ने इन अफवाहों को गुमराह करने वाला और मनगढ़ंत बताया।

ये भी पढ़ें:  शौर्य चक्र विजेता डाक कर्मी स्व. बहादुर सिंह की पत्नी संदला देवी का निधन, सिरमौर में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने हाल में एपस्टीन से जुड़े कई दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। ये फाइलें एपस्टीन फाइल पारदर्शिता अधिनियम के तहत जारी की गई हैं, जिसे महीनों के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद लागू किया गया। इन दस्तावेजों में एफबीआई की 2006 से शुरू हुई जांच से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं, जिनमें 30 लाख से अधिक पन्ने, 2,000 से ज्यादा वीडियो और करीब 1,80,000 तस्वीरें बताई जा रही हैं।

जेफरी एपस्टीन पर गंभीर आरोप थे। वर्ष 2019 में अभियोग लगने के एक महीने बाद न्यूयॉर्क की जेल में उनकी मौत हो गई थी। उनकी करीबी घिसलेन मैक्सवेल को 2021 में अमेरिकी अदालत ने यौन तस्करी के मामले में दोषी ठहराया। हालांकि मैक्सवेल ने नाबालिगों की भर्ती में मदद करने के आरोप स्वीकार नहीं किए, लेकिन अदालत ने उन्हें 20 साल की सजा सुनाई। वह फिलहाल जेल में हैं।

ये भी पढ़ें:  जंगलों के रखवालों ने तैयार किया "सिरमौर वन विहार", ज्ञान-संस्कृति-प्रकृति का अनूठा संगम, जानें इस टूरिस्ट स्पॉट की खासियत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More