HomeHimachalChamba30 मार्च को यहां 50 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू, 14...

30 मार्च को यहां 50 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू, 14 हजार तक मिलेगा वेतन

उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 10+2 व आईटीआई है और दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी जिला चंबा में एलाइंस ग्रो स्टॉफिंग, फुज़ियामा पावर सिस्टम लिमिटेड के लिए 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 10+2 व आईटीआई है और दोनों वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कैंपस इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 13 से 14 हजार रखा गया है। साथ में खाना, यूनिफार्म और जूते के अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:  PMGSY-4 के तहत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें: कुलदीप सिंह पठानिया

रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन परवाणु जिला सोलन चिन्हित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More