HomeHimachalChamba8 मार्च को चंबा दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का होगा संयुक्त...

8 मार्च को चंबा दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का होगा संयुक्त आयोजन : मुकेश रेपसवाल

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से की जाएगी। इसके बाद चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों तथा सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाएगा।

चंबा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस के उपलक्ष पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी मुकेश रेपसवाल ने शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय और वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त द्वारा कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपलक्ष्य में 8 मार्च को चंबा डे और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त रूप से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से की जाएगी। इसके बाद चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों तथा सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाएगा। यह भ्रमण एक गाइडेड टूर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शक प्रतिभागियों को चंबा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें:  CJI जस्टिस सूर्यकांत बोले- न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हेरिटेज वॉक के पश्चात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में किया जाएगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों तथा शिल्पकारों- दस्तकारों द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इनमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी।

इस दौरान जिला चंबा से संबंध रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की निरंतरता में आगामी सप्ताह के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में तीन विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला चंबा की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुकी महिलाएं छात्राओं के साथ संवाद करेंगी। इसके साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं को भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने सभी चंबा निवासियों विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जंगली साग का सेवन करते ही मजदूर भागने लगे इधर-उधर, 4 अस्पताल में भर्ती, 3 लापता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More