होमRashifalAaj Ka Rashifal 26 Oct 2026: कारोबार का फायदा, रिश्तों में तकरार;...

Aaj Ka Rashifal 26 Oct 2026: कारोबार का फायदा, रिश्तों में तकरार; मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज अच्छे कारोबार और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों, निवेश और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।

  • आज अच्छे कारोबार और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों, निवेश और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि
आज मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। किसी की नकल करने से बचें। पड़ोसी धन मांग सकता है। वहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी धारण करें।

वृष राशि
आज किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने और आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज नीले रंग का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज घरेलू कामों में व्यस्त रह सकते हैं। कोई कीमती वस्तु गुम होने की आशंका है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। छोटी यात्रा के दौरान और बातचीत करते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कोई खिलौना गरीब बच्चों को दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा समय, धन से लेकर कारोबार तक मिलेंगे फायदे, जानें राशिफल

कर्क राशि
आज ऊर्जा बनी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा थकाऊ रह सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा | उपाय : गरीब कन्या को हरे रंग का वस्त्र दान करें।

सिंह राशि
आज सकारात्मक बने रहें। कामकाज में लापरवाही से बचें। घर में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आर्थिक तंगी और दिखावे के कारण नुकसान से बचने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : काला | उपाय : खाने में काली मिर्च का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आज स्वभाव में जिद न आने दें। किसी के बहकावे में आकर धन निवेश न करें। कामकाज में लापरवाही से बचें। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से लंबी बातचीत हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल या भूरी चींटियों को आटा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 6 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ का दिन, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

तुला राशि
आज आपका स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में मुनाफा व विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सौंदर्य संबंधी चीजों पर खर्च भी हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गरीब व्यक्तियों को लोहे के बर्तन दान करें।

वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन लाभ की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात व छोटी यात्राएं हो सकती हैं। कोई आपसे धन मांग सकता है। कारोबार और खर्चों पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले रंग की गाय की सेवा करें।

धनु राशि
आज मानसिक तनाव और जमीन से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध और यात्राओं से बचें। घर की जरूरतों पर खर्च हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: किस राशि की बनेगी बात, किसे मिलेगा सफलता का साथ! मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

मकर राशि
आज स्पष्टवादी और ईमानदार रवैया अपनाएं। कारोबार से धन लाभ हो सकता है। यात्राओं को थोड़ा विराम देना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में अनबन और बेवजह के झगड़ों से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : भगवान शंकर को पांच प्रकार के फल अर्पित करें।

कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज में लापरवाही से बचें। चोट लगने का खतरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र के दबाव में इधर-उधर की बातों पर समय बर्बाद न करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन राशि
आज जल्दबाजी में निवेश न करें। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जमीन की खरीद-बिक्री के योग हैं। अज्ञात स्रोत से धन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रह सकती है। तीर्थ जाने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : घर में लाल रंग के पर्दे और चादर का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More