होमHimachalChamba21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जानें...

21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 21 फरवरी की शाम चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 21 फरवरी की शाम चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। 22 फरवरी को शिक्षा मंत्री सुबह 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड के विज्ञान खंड का शिलान्यास करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह जन समस्याएं भी सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 23 फरवरी की सुबह 10ः00 बजे राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करने के बाद भरमौर के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, कमजोर पाया अंग्रेजी व गणित विषयों में बच्चों का ज्ञान, शिक्षकों को सख्त निर्देश

शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। रोहित ठाकुर की शाम 7:30 बजे चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा रहेगा। 24 फरवरी को वह सुबह 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परोथा में स्कूल भवन का शिलान्यास कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो के विज्ञान भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दोपहर बाद साहो से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More