HomeHimachalChambaहिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से...

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के एक वर्षीय मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। ये परिवार चंडीगढ़ से बच्चे का उपचार करवाकर घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं, लेकिन लगातार हो रही बारिश और बनीखेत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण राहत एवं बचाव दल को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया।

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बचन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गेहरा, उनके पुत्र रिपन कुमार, पुत्रवधू रिम्पी, कीर्ति पुत्री केसर सिंह और एक वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है।

बताया गया कि परिवार चंडीगढ़ से मासूम का उपचार करवाकर अपने घर लौट रहा था। कीर्ति, बचन सिंह के सगे भाई की बेटी थी और चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे चंबा जिले में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  बस विवाद पर अल्टीमेटम: 20 अप्रैल से सिरमौर में निजी बसें बंद करने का ऐलान, केस वापसी की शर्त
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More