HomeHimachalChambaचंबा में 11 अप्रैल को 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय...

चंबा में 11 अप्रैल को 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 3114 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 3114 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके साथ ही परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CCTNS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। इसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे तक अवश्य पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बसों में अब मुफ्त सफर नहीं कर सकेंगे स्कूली विद्यार्थी, 1 अप्रैल से ‘हिम बस पास’ अनिवार्य

Latest Articles

Explore More