HomeHimachalChambaभटियात विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, 19 अप्रैल को...

भटियात विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, 19 अप्रैल को सामुदायिक भवन की रखेंगे आधारशिला

विधानसभा अध्यक्ष 18 अप्रैल को शाम 5:30 बजे ग्राम पंचायत गरनोटा के त्रिहू गांव निवासी जगदीश चंद के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे कुंजर महादेव में जय मणिमहेश सेवा दल कल्याण समिति, बद्दी द्वारा आयोजित शिव नुआला में शिरकत करेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 18 अप्रैल को शाम 5:30 बजे ग्राम पंचायत गरनोटा के त्रिहू गांव निवासी जगदीश चंद के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे कुंजर महादेव में जय मणिमहेश सेवा दल कल्याण समिति, बद्दी द्वारा आयोजित शिव नुआला में शिरकत करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 19 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे गरनोटा में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत अवांह के हुनेरा गांव में ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात इकाई अवांह द्वारा स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  चंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर

Latest Articles

Explore More