HomeHimachalChambaआपदा के बाद आवश्यकताओं के आकलन को लेकर डीसी ने आपदा...

आपदा के बाद आवश्यकताओं के आकलन को लेकर डीसी ने आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के साथ की बैठक

डीसी ने बताया कि जिले में कुछ ऐसे ग्राम क्षेत्र भी हैं, जहां भवन संरचनात्मक रूप से तो सुरक्षित प्रतीत होते हैं, लेकिन भू-स्तर एवं भौगोलिक संरचना के कारण वे विशेष रूप से संवेदनशील स्थिति में हैं। आपदा के दौरान जिन मकानों में दरारें आई थीं, उनमें अब समय के साथ यह दरारें बढ़ रही हैं जो गंभीर चिंता का विषय है।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकृत आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

बैठक में गत मानसून सीजन के दौरान जिले में हुई भारी क्षति के पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट) से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में एडीसी अमित मैहरा, एएसपी हितेश लखनपाल, एसडीएम प्रियांशु खाती समेत आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों में विनय कुमार, अमित टंडन, मंजीत सिंह, नितिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डीसी ने बताया कि जिले में कुछ ऐसे ग्राम क्षेत्र भी हैं, जहां भवन संरचनात्मक रूप से तो सुरक्षित प्रतीत होते हैं, लेकिन भू-स्तर एवं भौगोलिक संरचना के कारण वे विशेष रूप से संवेदनशील स्थिति में हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 31 मार्च तक यलो अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

आपदा के दौरान जिन मकानों में दरारें आई थीं, उनमें अब समय के साथ यह दरारें बढ़ रही हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला में हुई क्षति का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में आपदा संभावित क्षेत्रों, भू-आकृतिक संरचना, जोखिम स्तर और पूर्व आपदा अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागीय अधिकरियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हुई क्षति, पुनर्स्थापन कार्यों एवं राहत प्रगति की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ दल ने जिला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया, इनमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, रजेरा, सलूणी, गागला धुलाडा व अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

जिला विकास अधिकारी तिविंदर चिनेरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर, जितेंदर शर्मा, दिनेश कुमार, हामिन्द्र चौणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More