राशिफल: कारोबार में मुनाफा होगा या मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और ये अचूक उपाय

आज का पंचांग (7 नवंबर, 2025) तिथि: द्वितीया नक्षत्र: रोहिणी करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: परिध वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग (7 नवंबर, 2025)
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: रोहिणी
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: परिध
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:41am-10:43am
12:04pm-01:25pm
राहुकाल: 10:43am-12:04pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:25pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर के किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान किसी मंदिर में करें।

वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज दृष्टिहीन व्यक्तियों की मदद करें।

मिथुन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी के साथ धोखा कर सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में जाकर मां दुर्गा की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कर्ज वापस मिलेगा या होगा निवेश! इन 5 राशियों के लिए खुल रहे आमदनी में नए स्त्रोत

कर्क राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि कब भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय : लाल फूल से सूर्य देव की उपासना करें।

सिंह राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय संबंधी कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।

कन्या राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेल-जोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, हुए हवन यज्ञ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

तुला राशि
छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। खान-पान की चीजों पर संयम रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में जाकर नीले फूलों से शनिदेव की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।

धनु राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: किस्मत पलटेगी! अपनाएं ये उपाय, जानें कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

मकर राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

मीन राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। ना चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ व मसूर की दाल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356