HomeHimachalयुवती अपहरण मामले में बवाल, पथराव के बीच 3 पुलिस कर्मियों सहित...

युवती अपहरण मामले में बवाल, पथराव के बीच 3 पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग चोटिल

तनाव बढ़ता देख पुलिस को करना पड़ा हल्का लाठीचार्च, अतिरिक्त पुलिस बल किया तैनात...

नाहन : जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र की एक युवती के अपहरण मामले में शुक्रवार शाम उस वक्त कीरतपुर गांव में तनाव बढ़ गया, जब हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों की भीड़ प्रदर्शन के बाद कथित आरोपी युवक के घर की तरफ कूच कर रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के बीच 3 पुलिस कर्मियों सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए।

इस दौरान पुलिस को स्थिति को काबू करने और सुरक्षा की दृष्टि से हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। दिनभर चले इस हंगामे और बढ़ते तनाव को देखते हुए नाहन से एसपी सिरमौर एनएस नेगी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश, इन इलाकों में सुचारू रखी जाएं सभी मूलभूत सुविधाएं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिससे निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रात्रि गश्त भी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखें।

बता दें कि दिन के वक्त हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों, युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर माजरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को नाराज हिंदूवादी संगठनों ने शाम तक युवती का पता न चलने की स्थिति में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद शाम को एक बार फिर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिक्षा मंत्री से मिले ABVP और NSUI छात्र संगठनों के कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाईं ये मांगें

मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई दिनों बाद भी युवती का पता न चल पाने को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

बता दें कि कीरतपुर गांव के विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक पर युवती के अपहरण के आरोप लगे हैं। इस मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस कथित आरोपी युवक की तलाश कर रही है। लेकिन युवती का कोई सुराग ने लग पाने के कारण लोगों में भारी रोष बढ़ता जा रहा है, जो शुक्रवार को तनाव में बदल गया।

ये भी पढ़ें:  चंबा में घुमंतू गुज्जर समुदाय के भविष्य की बड़ी पहल, शिक्षा से रोजगार तक सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More