HomeJudicialसोलन पुलिस ने एक और आदतन नशा तस्कर को भेजा जेल, प्रिवेंटिव...

सोलन पुलिस ने एक और आदतन नशा तस्कर को भेजा जेल, प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत की कार्रवाई 

अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 5 आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।

सोलन : जिला पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन यानी निवारक हिरासत की कार्रवाई के तहत एक और नशा तस्कर को 3 माह के लिए जेल भेज दिया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी गांव झाझयाना, डाकखाना सुझैला, तहसील अर्की, जिला सोलन बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त मिला, जो जमानत पर बाहर आकर फिर अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

लिहाजा, पुलिस थाना अर्की की टीम ने हिमाचल प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार निवारणात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत हिरासत में लेकर जेल भेजा।

बताया जा रहा है कि ये आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी का एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें 2 मामले बालूगंज शिमला और 1 मामला पुलिस थाना अर्की के तहत पंजीकृत है। इसमें 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें:  नाहन : दोसड़का में स्कूटी चालक 572 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, नाकेबंदी के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी इन मामलों में माननीय न्यायालय से जमानत पर था, लेकिन फिर भी यह नशा तस्करी में लगातार सक्रिय रहा। पुलिस के अनुसार अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 5 आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्रवाई करके जेल भेजा गया है। इस संदर्भ में जिला पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में नेपाली मजदूर की बेरहमी से हत्या, पब्बर नदी में इस हालत में मिला शव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More