शिमला|
पूर्ण राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी शिमला से 24 जनवरी, 2025 को सायं 8:15 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संदेश प्रसारित किया जाएगा.
आकाशवाणी शिमला का प्राइमरी चैनल, इसके सभी रिले केंद्रों और एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला पर मुख्यमंत्री का यह संदेश इसी निर्धारित समय पर एक साथ प्रसारित होगा.
मुख्यमंत्री के इस संदेश को दूरदर्शन केंद्र शिमला से भी 24 जनवरी, 2025 को सायं 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा.