HomeHimachalहिमाचल के युवाओं ने 5 दिन वाराणसी में समेटी कई स्मृतियां, घूमें...

हिमाचल के युवाओं ने 5 दिन वाराणसी में समेटी कई स्मृतियां, घूमें ऐतिहासिक स्थल, अनुभव किए साझा

इस कार्यक्रम से युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और सीखने का एक अनमोल अवसर मिला.

वाराणसी : हिमाचल प्रदेश के सोलन, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के 27 युवाओं ने 1 से 5 मार्च तक वाराणसी में आयोजित 5 दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में सिरमौर जिले से नेहरू युवा केंद्र नाहन की 5 सदस्यीय टीम ने विशेष योगदान दिया, जिसका नेतृत्व पुनीत शर्मा ने किया.

इस दौरान युवाओं ने वाराणसी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया. समापन समारोह बुद्धा मेडिटेशन सेंटर, सारनाथ में हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ पाल ने कहा, “भारत की युवा आबादी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना हमारे युवाओं की सकारात्मक सोच से ही पूरा होगा.”

ये भी पढ़ें:  अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास बर्फबारी में फंसे सभी 320 वाहन सुरक्षित निकाले

कार्यक्रम में उपस्थित यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने वाराणसी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया और युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “वाराणसी, जिसे हम काशी भी कहते हैं. ज्ञान और उजाले का प्रतीक है. यहां की सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास इसे एक अनमोल धरोहर बनाते हैं.”

कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं ने शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किए. यूपी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार राय ने भी अपने विचार रखे. शिविर के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए युवाओं को सम्मानित किया गया. इनमें सिरमौर के अनुराग वर्मा (प्रथम पुरस्कार), मंडी की शबनम (द्वितीय पुरस्कार), सिरमौर के अमित कुमार (स्वच्छता) और प्रखर वक्ताओं के रूप में रोहित शर्मा, अनुपम शर्मा और आंचल ठाकुर शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 3 दिन के भीतर एक ही गांव के तीसरे दोस्त ने भी गंवाई जान

प्रश्नोत्तरी में सिरमौर के प्रकाश और अखबार प्रकाशन में भावना को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अनुशासन, भाषण, सफाई अभियान, योग, भ्रमण, हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाचार लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. भ्रमण के दौरान युवाओं ने काशी विश्वनाथ, चौरासी घाट और गंगा जी के दर्शन किए, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहे.

इसके अलावा युवाओं ने सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां के बुजुर्गों से बातचीत की. यह अनुभव सभी के लिए दिल को छूने वाला था और युवाओं के बीच अपनत्व की भावना उत्पन्न हुई.

कार्यक्रम के समापन पर वाराणसी के जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया और शिविर के अनुभवों को साझा किया. इस आयोजन में 84 वर्षीय अंगद सिंह यादव सभी युवाओं का ज्ञानवर्धन किया. इस आयोजन को सफल बनाने में राकेश यादव, देवेंद्र, रिंकेश, सुरेश और अन्य ने अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान तनाव : सीएम ने की हिमाचल की मौजूदा स्थिति की समीक्षा, जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

इस कार्यक्रम से युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और सीखने का एक अनमोल अवसर मिला. सभी युवाओं ने भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की अपील की और नेहरू युवा केंद्र का आभार व्यक्त किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More