HomeBreakingमुख्यमंत्री के निर्देश : वित्त विभाग 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के सभी...

मुख्यमंत्री के निर्देश : वित्त विभाग 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के सभी बकाया का करे भुगतान

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकेयर योजना के अंतर्गत आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के लंबित बिलों के भी शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए.

उन्होंने विभाग को सहारा योजना के लाभार्थियों की किस्तें जारी करने को भी कहा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है.
इस मौके पर प्रधान सचिव वित्त दिवेश कुमार, विशेष सचिव वित्त सौरभ जस्सल मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिलाई के युवा लेखक अनुज की पहली पुस्तक ‘चार पहिये..’ का लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More