HomeHimachalSirmaurशहीद कमलकांत स्कूल कोटड़ी ब्यास में 'नवरंग-3' का शानदार आयोजन, सम्मान से...

शहीद कमलकांत स्कूल कोटड़ी ब्यास में ‘नवरंग-3’ का शानदार आयोजन, सम्मान से नवाज़ीं प्रतिभाएं

प्रसिद्ध पंजाबी गायक राज गुरु, इंटरनेशनल पैसापालो व फिजियोथेरेपिस्ट योगा लक्ष्मी शर्मा और बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा एवं इंटरनेशनल हैंडबॉल प्लेयर अंजलि ठाकुर समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के शहीद कमल कांत मेमोरियल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटड़ी ब्यास में मंगलवार को वार्षिक समारोह ‘नवरंग-3’ का शानदार आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पवन चौधरी ने शिरकत की, जबकि सम्मानित अतिथियों में सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर और हिल व्यू पब्लिक स्कूल के शिक्षा निदेशक अजय शर्मा शामिल रहे।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक राज गुरु, इंटरनेशनल पैसापालो व फिजियोथेरेपिस्ट योगा लक्ष्मी शर्मा और बीएसएफ कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा एवं इंटरनेशनल हैंडबॉल प्लेयर अंजलि ठाकुर समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर और एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का मंच संचालन शशि गुप्ता ने किया।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली के 'प्रदूषण गलियारे' की चपेट में देवभूमि! क्या हिमाचल बचा पाएगा अपनी पर्यावरणीय विरासत?

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जूनियर गर्ल्स का भांगड़ा, लड़कों का नशे के विरुद्ध सशक्त एक्ट, प्राइमरी स्कूल का डांस और रिदमिक प्रोफेशनल योग शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, गिद्दा और नाटी ने भी सबका मन मोहा।

इस अवसर पर वैशाली चौधरी (96.5%) और करण (93.6%) को बोर्ड मेरिट में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर के तौर पर पारिश और महक को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में एकेडमिक, अटेंडेंस, स्कूल एक्टिविटी, हाउस कंपटीशन और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स अवार्ड से भी होनहारों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  CM सुखविंद्र सुक्खू बोले- प्रदेश में अगले 8 महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक

मुख्य अतिथि पवन चौधरी और अन्य वक्ताओं अजय शर्मा व ओम प्रकाश ने कहा कि कोटड़ी ब्यास स्कूल ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है और यहां के छात्र अकादमिक से लेकर स्पोर्ट्स तक सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ, बच्चों और अभिभावकों की मेहनत की सराहना की।

स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी लक्ष्मी शर्मा और अंजलि ठाकुर ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को करिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 144 यूनिट ब्लड एकत्रित, जोश और उत्साह के साथ उद्यमियों ने निभाया सामाजिक दायित्व

समारोह में समाजसेवी सुखविंदर, लकी, अनिल मुगलावाला करतारपुर, कपिल वर्मा, हर्ष, समेत एसएमसी सदस्य मान सिंह, सुमन, मीरा, मुल्क राज, राज कुमार, और स्टाफ सदस्य उर्मिल, ओम प्रकाश, राकेश, बलदेव, ज्योति किरण कपूर, लता, किरण चौहान, एचटी अदृस अहमद व शारीरिक शिक्षक एवं कोच धर्मेंद्र चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More