HomeHimachalप्रदेश में पहली बार शराब ठेके और टोल बैरियर ई-नीलामी से होंगे...

प्रदेश में पहली बार शराब ठेके और टोल बैरियर ई-नीलामी से होंगे आवंटित

विभाग के अनुसार ई-नीलामी इकाई वार आयोजित की जाएगी। प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब दुकानों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। केवल नामित ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही मान्य होंगी।

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में पहली बार शराब ठेके और प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा। इस व्यवस्था के लागू होने से इच्छुक बोलीदाता अपने घर या कार्यालय से ही नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

विभाग के अनुसार ई-नीलामी इकाई वार आयोजित की जाएगी। प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब दुकानों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। केवल नामित ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही मान्य होंगी।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डा. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in पर उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मुंबई में चमकी सिरमौर की अक्षरा, राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया हिमाचल का मान

उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को पढ़ना आवश्यक है। ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक बोलीदाताओं को प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचनाएं और विस्तृत निर्देश भी वेबसाइट के माध्यम से ही प्राप्त होंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More