HomeHimachalसिरमौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : 'काकड़' के मांस के...

सिरमौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : ‘काकड़’ के मांस के साथ शिकारी गिरफ्तार, डबल बैरल राइफल और जिंदा कारतूस भी बरामद

कुकड़ों के जंगल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी अपने परिसर में मांस के टुकड़े करते हुए पाया गया, जिसे वह बेचने की फिराक में था।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में वन विभाग ने प्रतिबंधित काकड़ के शिकार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अजोली के किशनकोट गांव में शिकारी को रंगे हाथों दबोचा। इस दौरान विभाग ने आरोपी के पास से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल नॉदर्न रेड मुंटजैक (Northern red muntjac) का मांस और हथियार बरामद किए।

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2026 को वन विभाग को सूचना मिली थी कि किशनकोट निवासी दर्शन लाल (47) ने जंगली जानवर का शिकार किया है। कुकड़ों के जंगल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी अपने परिसर में मांस के टुकड़े करते हुए पाया गया, जिसे वह बेचने की फिराक में था। विभाग ने मौके से काकड़ का मांस, एक डबल बैरल राइफल और जिंदा कारतूस, मांस काटने के औजार (चाकू और क्लीवर) के साथ साथ शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।

ये भी पढ़ें:  क्यूए एवं क्यूसी पदों के लिए 21 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, पढ़े-लिखे व अनुभवी युवाओं को मौका

उधर, सहायक वन अरण्यपाल पांवटा साहिब आदित्य शर्मा ने बताया कि विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 (शिकार), धारा 2(16), 49B और धारा 51 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। विभाग ने शिकार में प्रयुक्त डबल बैरल राइफल और जिंदा कारतूस समेत अन्य औजार भी कब्जे में लिए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि इस शिकार में और कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार में हिमाचल को 5 गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय UPA काल में हुआ: जयराम ठाकुर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More