नादौन : रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रही है।
एसडीएम एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। साथ ही एम्स बिलासपुर से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान करें। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।



