होमHimachalHamirpurध्यान दें... नादौन की इन 8 पंचायतों में 3 नवंबर को बाधित...

ध्यान दें… नादौन की इन 8 पंचायतों में 3 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, पेयजल योजनाओं पर भी पड़ेगा असर

विद्युत उपमंडल धनेटा के तहत आने वाली आठ पंचायतों में मंगलवार, 3 नवंबर को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

नादौन : विद्युत उपमंडल धनेटा के तहत आने वाली आठ पंचायतों में मंगलवार, 3 नवंबर को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान संबंधित पंचायतों के सभी गांवों के साथ पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि बिजली बंद रहने से ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर, धनेटा, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल, कमलाह और किटपल के सभी गांव प्रभावित होंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  जापानी फल देगा बागवानों की आर्थिकी को मजबूती, 37 किसानों की जमीन पर तैयार किया जा रहा बड़ा क्लस्टर

उन्होंने बताया कि यदि 3 नवंबर को मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More