होमAccidentसिरमौर में दर्दनाक हादसा; कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, घटनास्थल...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा; कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, घटनास्थल से 500 मीटर दूर सुरक्षित मिली बच्ची

मृतक सोहन एसडीएम शिलाई में रीडर का पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी शिलाई में कांस्टेबल हैं।

शिलाई : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में पिता और 8 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कांडो-भटनोल के पास हुआ, जहां एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे शिलाई थाना को कांडो-भटनोल गांव के पास कार नंबर HP85-0365 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार सोहन सिंह (40) पुत्र हीरा सिंह, निवासी गांव कमोटा, तहसील शिलाई और उनके आठ वर्षीय बेटे शिवांशु ठाकुर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक का छापा, पढ़ाई का स्तर और सामान्य ज्ञान मिला कमजोर, इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस

हादसे के बाद सोहन सिंह की करीब 10 वर्षीय बेटी अन्वी ठाकुर मौके पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रात में ही उसकी तलाश शुरू की।

काफी तलाश के बाद बच्ची घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर सुरक्षित हालत में मिली। उसे हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक सोहन एसडीएम शिलाई में रीडर का पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी शिलाई में कांस्टेबल हैं। रात को सोहन अपने बच्चों के साथ घर से निकले थे और अचानक ये हादसा हो गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई/पांवटा साहिब भेजे हैं।

ये भी पढ़ें:  ITI नाहन में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 11 अगस्त तक करें आवेदन, 12 से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड

दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। मामले में शिलाई थाना में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More