होमHimachalहमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के इन गांवों में पहुंचेगी सर्वे टीम, घर-घर...

हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के इन गांवों में पहुंचेगी सर्वे टीम, घर-घर जाकर जुटाएगी ये अहम जानकारी

नवंबर माह में भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सांख्यिकीय सर्वेक्षण किए जाएंगे।

हमीरपुर : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के उप क्षेत्रीय कार्यालय, हमीरपुर के सहायक निदेशक रूपेश जालवाल ने बताया कि जनहित एवं नीति-निर्माण के लिए एनएसओ की ओर से समय-समय पर सर्वेक्षण किए जाते हैं।

इसी कड़ी में नवंबर माह में भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सांख्यिकीय सर्वेक्षण किए जाएंगे। ये सर्वेक्षण जन-कल्याण व नीति निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से मुख्य रूप से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय परिवार आय सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, ऋण व निवेश सर्वेक्षण, स्थिति आकलन सर्वेक्षण, अनिगमित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण तथा अन्य निर्धारित विषयों से संबंधित सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  DC ने मंडी मानवा स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई पर की बात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लिया जायजा

सर्वेक्षण कार्य के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के अधिकृत कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सर्वे प्रगणक व सर्वे पर्यवेक्षक हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं तथा वैज्ञानिक प्रतिदर्श पद्धति के आधार पर चयनित परिवारों से निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि इस माह हमीरपुर जिले के गांव जरल, खंगालटा, मुंडखर, तुलसी, बढ़यार और खेड़ी में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार ऊना जिले के गांव बरनोह, बैहल, पिरथीपुर निचला, रछोल और अरनियाला तथा बिलासपुर जिले के गांव खटोत, खतेहड़, दरियाना और डीपीएफ नैन गुजरां टिहरा में भी सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं अस्पताल में लिफ्ट, आधुनिक बायो-केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओएसटी केंद्र का शुभारंभ

सहायक निदेशक ने आम नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण दल को सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा दी गई समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उप क्षेत्रीय कार्यालय, हमीरपुर समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे आपके क्षेत्र में आने वाली सर्वेक्षण टीम का सहयोग करें तथा राष्ट्रहित में इस महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  एबीवीपी संजौली इकाई का पुनर्गठन: ऋतिक अध्यक्ष, शिवांश चुने गए सचिव

Latest Articles

Explore More