HomeHimachalHamirpurदीप्ति राणा ने संभाला हमीरपुर के CBSE स्कूल प्रधानाचार्य का कार्यभार, चयन...

दीप्ति राणा ने संभाला हमीरपुर के CBSE स्कूल प्रधानाचार्य का कार्यभार, चयन परीक्षा में प्रदेशभर में हासिल किया था ये रैंक

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सीबीएसई (CBSE) के अधीन किए गए शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में नई प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

हमीरपुर : प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सीबीएसई (CBSE) के अधीन किए गए शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में नई प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

एमएससी बीएड डिग्रीधारक 45 वर्षीय दीप्ति राणा शिक्षा विभाग में 10 वर्षों से प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं और प्रदेश सरकार द्वारा सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्य के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में उन्होंने प्रदेश भर में दूसरा और जिला हमीरपुर में पहला स्थान प्राप्त किया था।

इससे पहले दीप्ति राणा ने शिक्षा विभाग में वर्ष 2006 में टीजीटी मेडिकल के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्यध्यापक के पदों के लिए आयोजित परीक्षा को क्वालीफाई करके वह मुख्यध्यापक के पद पर नियुक्त हुईं और इसके बाद वह वर्ष 2016 में मात्र 35 वर्ष की आयु में ही प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत हो गईं।

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में राष्ट्रीय मुकाबले के लिए रवाना हुई हिमाचल रग्बी टीम, सिरमौर की दीपिका को कप्तान की कमान

उच्च शिक्षित परिवार से संबंध रखने वाली दीप्ति राणा के पति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर में फॉरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बड़ी बहन भी स्कूल प्रधानाचार्य के रूप में सेवारत हैं।

Latest Articles

Explore More