होमHimachalSirmaurसिरमौर: संगड़ाह में इस हालत में मिला लापता 22 वर्षीय युवक का...

सिरमौर: संगड़ाह में इस हालत में मिला लापता 22 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

युवक बुधवार से लापता था। परिजनों ने गुरुवार को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार शाम संगड़ाह के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ। युवक बुधवार से लापता था। परिजनों ने गुरुवार को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शुक्रवार शाम स्थानीय युवक मंडल जावगाधार के सदस्यों की मदद से युवक की तलाश की गई। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और वालिया लाइमस्टोन माइन के बीच नालेनुमा स्थान पर झाड़ियों के बीच शुभम का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी पुत्र चंदर सैन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम के निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:  काशी से आई पावन कलश यात्रा का माजरा में भव्य स्वागत, बिंदल बोले- गुरु रविदास का संदेश आज भी समाज का पथप्रदर्शक

परिजनों ने पुलिस से मामले की हर पहलू से जांच करने की मांग की है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक उस सुनसान जंगल क्षेत्र में कैसे पहुंचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:  विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More