HomeHimachalHamirpurHPRCA : टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

HPRCA : टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने टीजीटी मेडिकल (पोस्ट कोड-25002) और टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड-25003) के पदों को भरने के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि टीजीटी मेडिकल की परीक्षा 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे सभी उम्मीदवार अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में फुटबॉल का जलवा! दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की धमाकेदार जीत, बेहद रोमांचक रहे ये मैच

अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More