होमEmploymentITI पास इन अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, नाहन में...

ITI पास इन अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, नाहन में भरे जाएंगे 200 पद, कंपनी देगी सभी ये सब सुविधाएं

फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 25,300 रुपए प्रति माह (CTC) मिलेगा, जिसमें इन-हैंड सैलरी लगभग 18,000 रुपए होगी। वहीं, अप्रेंटिसशिप के लिए 19,500 रुपए मासिक वजीफा तय किया गया है।

नाहन : आईटीआई (ITI) डिप्लोमा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा और सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात, हंसलपुर (मेहसाणा) की ओर से कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है।

कैंपस भर्ती आगामी 18 नवंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगी। आईटीआई नाहन के प्रिंसिपल ने बताया कि इस दौरान पात्र पुरुष उम्मीदवारों के 200 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को उनकी पसंद अनुसार अप्रेंटिसशिप या फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) पर रखा जाएगा। यह कैंपस ड्राइव एक्सीलेंस एचआर कंसल्टेंट्स देहरादून के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि स्वयं मौके पर उपस्थित होकर योग्य उम्मीदवारों की परीक्षा एवं साक्षात्कार लेंगे।

ये भी पढ़ें:  Chamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल: DC मुकेश रेपसवाल

भर्ती के लिए योग्यता 10वीं पास (नियमित) के साथ आईटीआई (NCVT/SCVT) होना अनिवार्य है। इस भर्ती में फिटर, डीजल मैकेनिक, एमएमवी, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेड्स के उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार वर्ष 2020 से 2025 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। 18 से 26 वर्ष के बीच आयु के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 25,300 रुपए प्रति माह (CTC) मिलेगा, जिसमें इन-हैंड सैलरी लगभग 18,000 रुपए होगी। वहीं, अप्रेंटिसशिप के लिए 19,500 रुपए मासिक वजीफा तय किया गया है।

इसके अतिरिक्त सभी चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ईएसआई, यूनिफॉर्म, कैंटीन, मेडिकल इंश्योरेंस और डॉरमेट्री जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और उनकी दो सेट फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि और समय पर आईटीआई नाहन परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  समाज में अधिवक्ताओं का अहम योगदान, हर शोषित और वंचित के हक में लड़ें लड़ाई : न्यायमूर्ति वीरेंद्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More