होमHimachalHamirpurजेओए-लाइब्रेरी परीक्षा का रिजल्ट जारी... 159 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए...

जेओए-लाइब्रेरी परीक्षा का रिजल्ट जारी… 159 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) 78 पदों (पोस्ट कोड 25024) को भरने के लिए 25 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) 78 पदों (पोस्ट कोड 25024) को भरने के लिए 25 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 159 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. जगदीश को मिलेगा 'हिमाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार 2025'

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Latest Articles

Explore More