हमीरपुर : गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर जिला हमीरपुर में सोमवार, 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जनवरी महीने में ही आदेश जारी कर दिए गए थे।
जिलाधीश ने धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
- ये भी पढ़ें : श्री रेणुकाजी मेले को लेकर हाईकोर्ट सख्त, झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक
- ये भी पढ़ें : अस्पतालों में फिर शुरू हुई क्रस्ना लैब की टेस्ट सेवाएं, मरीजों और तीमारदारों ने ली राहत की सांस




