HomeHimachalHamirpurसाइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, दस्तावेज जांच के बाद अंशुल...

साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, दस्तावेज जांच के बाद अंशुल शर्मा का चयन

एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) के एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 32 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 4 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

7 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद इस पद के लिए अंशुल शर्मा का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  घर की प्रतिकूल परिस्थितियां बनीं दीवार, एक सपना जो अधूरा ही रह गया
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More