HomeHimachalHamirpurजिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, देखें सूची

जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, देखें सूची

जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। रविवार देर शाम को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

हमीरपुर : जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। रविवार देर शाम को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

इन अनारक्षित वार्डों में वार्ड-5 जंगलरोपा, वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-12 करेर, वार्ड-14 झंझयाणी, वार्ड-15 दांदड़ू और वार्ड-19 सपड़ोह शामिल हैं। वार्ड-1 बीड़-बगेहड़ा और वार्ड-17 मालग अनुसूचित जाति तथा वार्ड-18 अमलैहड़ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड-2 पनोह, वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट, वार्ड-4 उहल, वार्ड-10 जाहू और वार्ड-16 लहड़ा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी 'डिवाइन अवार्ड ऑफ स्पोर्ट्स' से सम्मानित

वार्ड-6 ताल और वार्ड-13 बिझड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड-8 बधाणी, वार्ड-9 धमरोल और वार्ड-11 महल अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Latest Articles

Explore More