Home Himachal Hamirpur हमीरपुर में बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश, ज्यादा से ज्यादा ऋण आवंटन...

हमीरपुर में बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश, ज्यादा से ज्यादा ऋण आवंटन कर सीडी रेशो सुधारने को कहा

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां हमीर भवन में डीसी गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

0

हमीरपुर : जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां हमीर भवन में डीसी गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही की समाप्ति यानि 31 दिसंबर 2025 तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सांसद और डीसी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि जिला हमीरपुर के बैंकों के ऋण-जमा अनुपात यानि सीडी रेशो में अभी भी बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। सीडी रेशो में सुधार के लिए सभी बैंकों के अधिकारी आम लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटन की दिशा में कार्य करें।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में हिमाचल की हैंडबॉल टीम की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र चौधरी, बने 'चीफ द मिशन'

उन्होंने कहा कि आम लोगों और विशेषकर छोटे कारोबारियों के ऋण आवंटन के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। इनमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण के मामलों से संबंधित औपचारिकताएं भी अतिशीघ्र पूरी होनी चाहिए, ताकि पात्र एवं जरुरतमंद लोग ऋण एवं सब्सिडी का लाभ उठा सकें। इससे जिला के ऋण-जमा अनुपात में सुधार होगा और बैंकों का कारोबार एवं आम लोगों का वित्तीय समावेशन भी बढ़ेगा।

सांसद ने कहा कि सरकार ने सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसलिए, सभी बैंक जिला के छूटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी प्रदान करें, ताकि ये किसान भी आसानी से ऋण ले सकें। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, इन टीमों में ऐसे खिलाड़ी जो बने निर्णायक क्षणों के असल हीरो

इस अवसर पर मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगड़ा ने विभिन्न योजनाओं और रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार ने भी अपने-अपने संस्थानों से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों का ब्यौरा रखा।

ये भी पढ़ें :
काठा लूट और गोल मार्केट ठगी का त्वरित खुलासा करने वाले ये पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी विनोद धीमान ने नवाजे

मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग