HomeHimachalHamirpur20 जून तक बंद रहेगा झनिक्कर-कैहरवीं रोड का ये हिस्सा, इन वैकल्पिक...

20 जून तक बंद रहेगा झनिक्कर-कैहरवीं रोड का ये हिस्सा, इन वैकल्पिक मार्गों से करें सफर

उपमंडल भोरंज के अंतर्गत झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 जून तक बंद किया गया है।

भोरंज : उपमंडल भोरंज के अंतर्गत झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 जून तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि झनिक्कर-कैहरवीं सड़क के कुछ हिस्से पर पेवर ब्लॉक्स लगाने के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 जून तक बंद की गई है।

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी से भदरू, डेरा परोल सड़क या पंजोत से धरयाड़ा, कंजयाण, डेरा परोल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर 'खतरों का खेल', धूल मिट्टी और गहरे गड्ढों से मुसाफिर 'बेहाल'

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दोनों तरफ सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो और वे वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल कर सकें।

Latest Articles

Explore More