HomeAccidentसिरमौर में घास काटते वक्त ढांक में गिरी महिला, मेडिकल कॉलेज पहुंचने...

सिरमौर में घास काटते वक्त ढांक में गिरी महिला, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

काफी देर के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान महिला उसके परिजनों को गंभीर हालत में ढांक में गिरी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन...

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में घास काटने गई एक महिला की गहरी ढांक में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजगढ़ तहसील के खलैंच गांव की 42 वर्षीय प्रवेश कुमारी पत्नी संजू घास काटने जंगल में गई हुई थी। घास काटते वक्त उसका पांव फिसल गया और वह खाई में लुढ़क गई।

काफी देर के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान महिला उसके परिजनों को गंभीर हालत में ढांक में गिरी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन महिला ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  23 करोड़ से बनेगी मानल-कोडगा संपर्क सड़क, उद्योग मंत्री ने किया शिलान्यास

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, तहसीलदार राजगढ़ ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस थाना राजगढ़ के प्रभारी राजविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More