HomeHimachalहिमाचल में भारी बारिश का कहर, नाले में बह गईं 100 से...

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, नाले में बह गईं 100 से ज्यादा भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की गई जान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

शिमला/चंबा : ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में कुदरत का कहर बरपा। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार रात और रविवार को जोरदार बारिश तो कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। चंबा जिले में देर रात भारी बारिश के बीच बाढ़ आने से भेड़-बकरियां नाले में बह गईं। साथ ही भेड़पालक की भी नाले में बहने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भटियात की रायपुर पंचायत में बारिश के चलते चेली नामक स्थान पर ऊपरी इलाके में बारिश से बलोह नाले में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक पानी आ जाने से खड्ड के साथ अपनी भेड़ बकरियों को किनारे कर रहे अमरो (70) पुत्र फिनू राम निवासी गांव चेली, डाकघर रायपुर पानी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  डॉ. पवनेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

रायपुर पंचायत के प्रधान राजमल सहित पुलिस व प्रशासन ने रविवार को मौके स्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला चंबा के चेली गांव के समीप नाले में बीती रात हुई घटना में व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

इस घटना में प्रभावित परिवार को 25,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बादल फटने से आई बाढ़ में लगभग 150 भेड़-बकरियां बही हैं।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा 6.128 किलो गांजा, 32 साल का युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More