- कई लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च, यात्रा और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीमी | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।
वृष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
आज आप भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज आप किसी को पैसा उधार न दें। आज कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : गाय की सेवा करें।
कर्क राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गोल्डन | भाग्य प्रतिशत : 58% | उपाय : चांदी को धारण करें।
सिंह राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : गरीबों में मिठाई बांटें।
कन्या राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : आज घर से बाहर निकलते हैं तो नीले रंग का प्रयोग करें।
तुला राशि
आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर-जरूरी काम करेंगे तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 53% | उपाय : हनुमान जी की सेवा करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नारंगी | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : पक्षियों को दाना डालें।
धनु राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरिया | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : आज किसी अपंग की सहायता करें।
कुंभ राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट आदि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 44% | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 80% | उपाय : किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।