HomeHimachal900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार

900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार

शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिमला पुलिस ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े 900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है और ऐसी अफवाहें निराधार हैं।

उन्होंने बताया कि संघ के केवल पांच पदाधिकारियों के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने और गैर कानूनी तरीके से एकत्रित होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गम्भीरता से विचार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के मुद्दों को हल करने के लिए संघ के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-907ए पर जल्द सफर हो जाएगा मजेदार, कुमारहट्टी से शुरू हुआ टारिंग कार्य, यहां तक होगा पक्का
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More