होमHimachalयहां आशा कार्यकर्ता बनने का मौका, 20 नवंबर तक करें अप्लाई, इन...

यहां आशा कार्यकर्ता बनने का मौका, 20 नवंबर तक करें अप्लाई, इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास और ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की प्रति भी साथ में संलग्न करनी होगी।

चंबा : स्वास्थ्य खंड पुखरी के तहत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्विस्ट) के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी के कार्यालय में 20 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड- गांव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड-गांव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गांव ऑडा, ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के वार्ड-गांव ठुंडू बजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गांव करंगड़ बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गांव कैगा, ग्राम पंचायत घघरौता के वार्ड-गांव भलौठ, ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड-गांव धार, ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गांव हेंठा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं

नियुक्ति को लेकर नियम व शर्तों के तहत आवेदनकर्ता वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ में प्रमाणपत्र की प्रति भी अनिवार्य होगी। शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा बोलने में निपुण हो। शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास और ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की प्रति भी साथ में संलग्न करनी होगी।

आवेदनकर्ता को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं-आठवीं का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र की प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ सहित अपने आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल ने केरल पहुंचकर संगठन महामंत्री के पिता के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More