होमCrimeपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर दबोचा

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू नाहन की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, एसआईयू नाहन की टीम गश्त पर थी और पुरुवाला पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अफजल उर्फ संजय माजरा निवासी मिश्रवाला, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चिट्टा बेचने के धंधे में संलिप्त है। सूचना में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल पर चिट्टा लेकर पुरुवाला की तरफ आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  यमुना में अवैध खनन पर कार्रवाई, सरकारी जमीन से रेत-बजरी चोरी करते पकड़े 3 वाहन चालक, भागने की कोशिश नाकाम

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 6.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नाहन बस स्टैंड पर हुई चोरी का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आए तीन नाम, 100 फीसदी रिकवरी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More