होमHimachalसोशल मीडिया पर शॉपिंग के बाद कस्टम विभाग के नाम पर डराया,...

सोशल मीडिया पर शॉपिंग के बाद कस्टम विभाग के नाम पर डराया, CBI गिरफ्तारी की धमकी देकर युवती से ठगे 5.64 लाख

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की एक युवती से 5.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

सराहां : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की एक युवती से 5.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक शॉपिंग पेज देखकर सामान मंगवाने का निर्णय लिया था। इसके बाद ठगों ने कथित कस्टम जुर्माने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे पैसे ऐंठ लिए। मामले में पुलिस थाना पच्छाद में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, सराहां निवासी भावना शर्मा ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक शॉपिंग पेज देखने के बाद उसकी संचालक से बातचीत हुई और सामान भेजने का आश्वासन दिया गया।

ये भी पढ़ें:  Himachal : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने

कुछ दिनों बाद उसे एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसका सामान कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए जुर्माना देना होगा।

आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने और सीबीआई से गिरफ्तार करवाने की धमकी दी गई। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे लगातार फोन किए जाने लगे।

कॉल करने वाले व्यक्ति खुद को सीबीआई और पुलिस विभाग का अधिकारी बताते थे। वे शिकायतकर्ता को डराकर पैसे मांगते रहे और कथित केस से बाहर निकलने के लिए उनके कहे अनुसार चलने का दबाव बनाते रहे।

शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सीबीआई और पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें भी लगा रखी थीं, ताकि उनकी बातों पर भरोसा किया जा सके। इस तरह शिकायतकर्ता के साथ कुल 5,64,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क क्षतिग्रस्त करने पर केस, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पच्छाद में 14 अक्तूबर को सीआईडी शिमला के साइबर क्राइम पुलिस थाने से ऑनलाइन सीसीटीएनएस एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में महिलाओं से चेन और बालियां छीनने की तीन वारदातें सुलझीं, यूपी-कांगड़ा के तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More