HomeHimachalSirmaurछैला-नेरीपुल-कुमारहट्टी सड़क के लिए 203.52 करोड़ स्वीकृत, मुसाफिर सहित पच्छाद कांग्रेस ने...

छैला-नेरीपुल-कुमारहट्टी सड़क के लिए 203.52 करोड़ स्वीकृत, मुसाफिर सहित पच्छाद कांग्रेस ने जताया आभार

स्वीकृति के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।

राजगढ़ : पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने छैला-नेरीपुल-कुमारहट्टी मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 203.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इस मार्ग के सुधार और उन्नयन की मांग उठाई जा रही थी, जिसे प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण और उन्नयन से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यटन, कृषि, बागवानी और स्थानीय व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की बेटी ने बढ़ाया मान, TGT आर्ट्स में चयन, शिक्षक बनने का सपना किया साकार

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की बेहतर स्थिति से लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम होगा तथा वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर कांग्रेस मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित विनय भगनाल, अरुण मेहता, जगमोहन मेहता, प्रताप वर्मा, गीता राम वर्मा, मुनि लाल, किशन, जातीराम कमल, सोमदत्त शर्मा, केशव शर्मा वजीर, दिनेश चौहान, बलबीर चौहान, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र वर्मा, प्रदीप चौहान जॉनी, देवी चंद, मनोज कुमार, रमेश कुमार, अमर सिंह कंवर, राजेश ठाकुर, विक्रम सिंह कंवर, राजकुमार, जितेंद्र वर्मा, श्याम दत्त, रतन कश्यप, रणदेव, सुरेंद्र भुट्टो, संदीप कंवर, तारा दत्त, रणदीप सिंह, तारा चंद, रमेश, रणवीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और यह स्वीकृति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पच्छाद क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More