Himachal : एक कालेज प्रिंसिपल और इन पांच प्रोफेसरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह पांच सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में मनाया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

0

शिमला : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सरकार ने राज्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पहली बार कॉलेज स्तर पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने का सरकार ने फैसला लिया है। यह पुरस्कार एक कॉलेज प्रिंसिपल और पांच कॉलेज फैकल्टी सदस्यों को प्रदान किया जाएगा।

इनमें डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, प्रिंसिपल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर, कॉलेज फैकल्टी (सहायक/सहयोगी प्रोफेसर) में डॉ. अरुण कुमार सहायक प्रोफेसर (भौतिकी) गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर, डॉ. जगदीश चंद सहायक प्रोफेसर (भूगोल) डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट कॉलेज नाहन (सिरमौर), डॉ. कीर्ति सिंघा सहायक प्रोफेसर (भौतिकी) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजौली (शिमला), डॉ. नरेश कुमार शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर (अंग्रेजी) गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला (कांगड़ा) और डॉ. विकास नाथन सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ठियोग (शिमला) का चयन हुआ है।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बुधवार देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की। राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह पांच सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में मनाया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।