HomeHimachalMandiसमाधान समारोह के तहत मामलों के प्रस्तुतिकरण की तिथि बढ़ी, अब इस...

समाधान समारोह के तहत मामलों के प्रस्तुतिकरण की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन

“समाधान समारोह” के अंतर्गत मामलों को संदर्भित करने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी गई है।

मंडी : अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडी विवेक कायस्थ ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा “समाधान समारोह” के अंतर्गत मामलों को संदर्भित करने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी गई है। सभी सेवा ग्रहणकर्ताओं, वादकारियों तथा एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड (एओआर) को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक वादकारी एवं एओआर अपने मामलों को समाधान समारोह के अंतर्गत विचारार्थ प्रस्तुत करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध “SAMADHAN SAMAROH” (समाधान समारोह) टैब के अंतर्गत गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 है।

ये भी पढ़ें:  सौलीखड्ड सहकारी बैंक शाखा ने सौंपा 2 लाख का बीमा क्लेम, परिवार को मिला बड़ा सहारा

यह समय-विस्तार अधिकाधिक वादकारियों एवं एओआर को अपने मामले प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाएं और इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र वादकारी एवं एओआर इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें:  अगले 48 घंटे बेहद भारी! हिमाचल में रेड अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More