Home Himachal हिमाचल में बेनामी जमीन सौदों पर सरकार सख्त, CM सुक्खू बोले- एसआईटी...

हिमाचल में बेनामी जमीन सौदों पर सरकार सख्त, CM सुक्खू बोले- एसआईटी जांच कराएंगे, गिरोह पर होगी कड़ी कार्रवाई

गगरेट से विधायक राकेश कालिया ने सदन में गगल हवाई अड्डे के आसपास हुई जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि एयरपोर्ट के लिए कितने लोगों को कितना मुआवजा दिया गया। कालिया ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड से रिटायर एक पूर्व मुख्य सचिव गगरेट और अब गगल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी तरीके से जमीनें खरीद रहे हैं।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में बेनामी जमीन सौदों के मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि गगरेट से जुड़े जमीन के बेनामी सौदों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि ऐसे गिरोहों पर बिना किसी नरमी के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, गगरेट से विधायक राकेश कालिया ने सदन में गगल हवाई अड्डे के आसपास जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि एयरपोर्ट के लिए कितने लोगों को कितना मुआवजा दिया गया। कालिया ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड से रिटायर एक पूर्व मुख्य सचिव गगरेट और अब गगल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी तरीके से जमीनें खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी व्यक्ति ने हिमाचल की सरकार गिराने की कोशिश में भी हाथ आजमाया। कालिया ने बताया कि गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड का एक केस दर्ज है और इसमें भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सब स्टेशन से एल्यूमीनियम कंडक्टर चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधायक के आरोपों पर गंभीरता से जवाब देते हुए कहा कि पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राकेश कालिया से अपील करते हुए कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और दस्तावेजों की कॉपी उन्हें और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सौंपी जाए। सीएम ने कहा कि हिमाचल में ऐसे ‘यूपी कल्चर’ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर पुलिस ने काटे 42 चालान, जगह-जगह दबिश देकर की कार्रवाई