HomeHimachalBilaspurBilaspur : ग्राम पंचायत मंडी माणवा में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों...

Bilaspur : ग्राम पंचायत मंडी माणवा में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिले DC, बांटी राहत सामग्री

डीसी ने कहा कि भारी बारिश से प्रभावित वन सड़कों की बहाली तेजी से की जा रही है और पेयजल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिलासपुर : सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडी माणवा में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का DC बिलासपुर राहुल कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों श्यामलाल और कमलजीत को प्रशासन की ओर से तिरपाल, राशन किट, कंबल, मेडिकल किट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह और बीडीओ सदर बबीता भी मौजूद रहीं।

डीसी ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि मकानों के नुकसान का आकलन पटवारी द्वारा कर लिया गया है और केस सरकार को भेजा जा चुका है। राहत मैनुअल के अनुसार शीघ्र ही सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रभावित परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था और फौरी राहत के तौर पर आवश्यक सामग्री भी मुहैया करवाई गई थी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कहा कि सदर ही नहीं, बल्कि जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की पहचान कर सहायता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मकानों और ढांचागत नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर राहत राशि वितरित करें। जिन परिवारों को किराए के घरों में शिफ्ट किया गया है, उनका किराया प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

डीसी ने यह भी बताया कि भारी बारिश से प्रभावित वन सड़कों की बहाली तेजी से की जा रही है और पेयजल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर जिला की नई डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More