HomeHimachalMandiकैलेंडर वर्ष 2026 के लिए DC मंडी ने घोषित किए जिला के...

कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए DC मंडी ने घोषित किए जिला के स्थानीय अवकाश

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिला मंडी में विभिन्न उप-मंडलों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।

मंडी : डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिला मंडी में विभिन्न उप-मंडलों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।

आदेश के अनुसार सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उप-मंडलों में होली का स्थानीय अवकाश 3 मार्च 2026 (बुधवार) और सैर का स्थानीय अवकाश 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) को रहेगा।

इसी तरह धर्मपुर, बल्ह, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पधर, करसोग और बालीचौकी उपमंडलों में मकर संक्रांति का स्थानीय अवकाश 14 जनवरी 2026 (बुधवार) और सैर का स्थानीय अवकाश 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  MANDI: सदर उपमंडल में निर्माण, राहत और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा, SDM ने विभागवार ली रिपोर्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More